Mukhyamantri Shehri Awas Yojana 2024: हरियाणा राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास की मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवारों को किफायती दामों पर आवास उपलब्ध कराना है। योजना के तहत, हरियाणा सरकार एक लाख परिवारों को मकान या प्लॉट प्रदान करेगी, जिससे गरीबों का उत्थान होगा और वे आवासीय इलाके में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास प्राप्त कर सकेंगे।
हरियाणा की इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य नागरिक सही तरीके से आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है।
Mukhyamantri Shehri Awas Yojana 2024
योजना | हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के गरीब परिवार |
उद्देश्य | किफायती दाम में घर प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना |
लाभ | 01 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान और प्लॉट |
Apply Online Link | https://hfa.haryana.gov.in/ |
हरियाणा राज्य सरकार ने Mukhyamantri Shehri Awas Yojana की शुरुआत की है, जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य उन नागरिकों को आवास सुविधा प्रदान करना है, जिनके पास स्वयं का घर नहीं है और जो शहरी क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं।
इस योजना का लाभ लगभग 1 लाख आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को मिलेगा। योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पूरी की जा सकती है। जिन नागरिकों के पास पक्का मकान नहीं है या जो किराए के घर में रह रहे हैं, वे इस योजना के लिए आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
Mukhyamantri Shehri Awas Yojana: Objective
Mukhyamantri Shehri Awas Yojana के लाभार्थियों को न केवल सस्ती दरों पर आवास मिलेगा, बल्कि उन्हें आवासीय इलाके में आधुनिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। यह योजना हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास प्रदान करना है।
Read More:
- Pashupalan Loan Yojana 2024: पशुपालन पर ले सकते हैं 2 लाख रुपए का लोन तुरंत
- Hindimosa Awas Yojana 2024: गरीब परिवारों को पक्के मकान के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपये
- UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2024: छात्राओं को पढ़ाई के लिए ₹30000 की मदद देगी सरकार
- Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
- Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024: बेटियों को पढ़ाई के लिए मिल रहें ₹50000
इस योजना के तहत घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के एक लाख गरीब परिवारों को आवास प्रदान करना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
इसके अलावा, Mukhyamantri Shehri Awas Yojana के तहत उन नागरिकों को भी लाभ मिलेगा जिनके पास घर बनाने के लिए प्लॉट नहीं है। सरकार उन्हें जमीन देकर उनकी सहायता करेगी। इस योजना का उद्देश्य हर बेघर निवासी को खुद का घर प्रदान कर उनके सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभ क्या हैं?
- Mukhyamantri Shehri Awas Yojana के तहत एक लाख गरीब परिवारों को सस्ते फ्लैट और प्लॉट प्रदान किए जाएंगे।
- इन आवासों को गरीबों को बहुत ही किफायती दाम में उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें आरामदायक सुविधाएं होंगी।
- राज्य के एक लाख परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए इस योजना को लांच किया गया है।
- ऐसे नागरिक जिनके पास स्वयं का घर नहीं है और जो कच्चे मकानों में रह रहे हैं, उनके लिए यह योजना लागू है।
- इस योजना के तहत सरकार नागरिकों को गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों में फ्लैट लेने का विकल्प प्रदान करती है।
- अन्य जिलों में नागरिकों को प्लॉट और फ्लैट दोनों के विकल्प प्रदान किए जाएंगे।
- योजना के तहत घुमंतू जाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- Mukhyamantri Shehri Awas Yojana में लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2024 के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गरीब नागरिकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- Mukhyamantri Shehri Awas Yojana के तहत केवल हरियाणा के शहरी क्षेत्र में रहने वाले मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 1,80,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है या जो कच्चे मकान या किराए के मकान में रह रहे हैं, वह इस योजना के लिए पात्र हैं।
- जो परिवार, परिवार पहचान पत्र योजना के तहत पंजीकृत हैं, वह इस योजना का लाभ लेने के योग्य होंगे।
- आवेदक या परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर शहरी क्षेत्र में कोई पक्का मकान पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
- यदि आवेदन को पीएम आवास योजना का लाभ मिल चुका है तो उन्हें इस योजना के तहत अपात्र माना जाएगा।
Mukhyamantri Shehri Awas Yojana: Documents
Mukhyamantri Shehri Awas Yojana के लिए निचे दिए गए दस्तावेज एकत्रित करना होगा :
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक आदि।
Mukhyamantri Shehri Awas Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें और सही तरीके से आवेदन करें।
- सबसे पहले आपको हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट hfa.haryana.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको “मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको “दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करेंगे, आपके सामने योजना आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आपको सभी मांगी गई जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको “Submit” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आपके आवेदन के सत्यापन के बाद, आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।